उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीप्रशासनिक

एडिशनल एसपी ने बाबा जागेश्वर नाथ मेले का निरीक्षण कियाः सावन मेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर, CCTV से निगरानी….?

शिकारगंज (चकिया), चंदौली

शिकारगंज क्षेत्र के बाबा जागेश्वर नाथ हेतिमपुर में आगामी सावन मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडिशनल एसपी सतीश शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने शाम 6 बजे मेला परिसर का भ्रमण किया और बाबा जागेश्वर नाथ के दर्शन-पूजन भी किए।

ग्राम प्रधान राजेश कुमार भारती की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान, ट्रैफिक इंस्पेक्टर चंदौली सुरेंद्र कुमार यादव और चकिया थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एडिशनल एसपी सतीश शुक्ला ने पेयजल, शौचालय, बिजली, मेडिकल सुविधाएं, गोताखोरों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया और कहा कि मेला समिति स्वयंसेवकों की मदद से विशेष निगरानी रखेगी। उन्होंने कांवरियों के लिए रात में ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को मेला परिसर में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मेला क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से विशेष निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा सके।रखी जा सके।

बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर के महंत एवं प्रबंधक श्री अनूप गिरी जी ने जानकारी दी कि सावन के हर सोमवार को मंदिर के कपाट भोर 3 बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों का एक विशेष दल प्रशासनिक सहयोग से दर्शनार्थियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

इस निरीक्षण और बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष अरविंद सिंह, भरत माली, आजाद शर्मा, दिनेश मोदनवाल, राजू गिरी, दिनेश बहेलिया, धर्मेंद्र मोदनवाल, श्री विश्वकर्मा, निरधे, भानु, जयप्रकाश पाल और ‌राजकुमार अम्बुज मोदनवाल  सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!