उत्तर प्रदेशचकियाचंदौली

सरकारी अस्पताल की कथित लापरवाही उजागर करने पर वीडियो हटाने के दबाव का आरोप, वीडियो साक्ष्य होने का दावा…….?

चंदौली: चन्दौली में सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर की कथित लापरवाही से जुड़े मामले ने नया मोड़ ले लिया है। यूट्यूब चैनल संचालक मयंक ने आरोप लगाया है कि मामले से संबंधित वीडियो और खबर को हटाने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है।

मयंक का दावा है कि पत्रकार कार्तिकेय पांडेय ने उनसे संपर्क कर वीडियो हटाने की बात कही। मयंक के अनुसार, बातचीत के दौरान संबंधित डॉक्टर के साथ जातीय और पारिवारिक संबंधों का हवाला दिया गया। मयंक का कहना है कि उनके पास इस बातचीत का वीडियो/रिकॉर्ड मौजूद है।

मयंक ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि अस्पताल में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही, खबर हटाने के लिए दबाव बनाए जाने के आरोपों की भी फोरेंसिक जांच हो और सत्यता की पुष्टि होने पर कार्तिकेय पांडेय पर डराने/धमकाने जैसे गम्भीर मामले में अभियोग दर्ज की जाए।

हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित जिला चिकित्साधिकारी का आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!